वैसे तो मैने आपको sensex and nifty के बारे में पिछली पोस्ट में बता दिया था, कि आखिर यह क्या होता है। लेकिन आज मैं आपको दोनो के बीच डिफरेंस बताने वाला हूं की इन दोनो में अंतर क्या है, और यह किस तरीके से एक दूसरे से अलग हैं।
हम में से ही बहुत बार लोग जब टीवी, अखबार, रेडियो या फिर कुछ अन्य चीजें सुनते हैं, तो हमने sensex and nifty का नाम काफी बार सुना होता है, और हम यह जानने की कोशिश करते हैं की आखिर यह होता क्या है, और जब इसे अखबार में देखते हैं, तो हमको यह समझ में नहीं आता की आखिर इसमें नंबर क्यों दिए हुए हैं। और इसका इससे क्या लेना देना है।
तो चलिए आपको बताते हैं कि sensex and nifty क्या हैं। और इनमे आखिर अंतर क्या है।

Sensex and Nifty क्या हैं?
सेंसेक्स ( Sensex )
Sensex एक मार्केट एक्सचेंज है, जिसमे कि देश के सबसे बड़े अलग अलग सेक्टर के 30 बड़ी कंपनियां शामिल हैं। और इन 30 कंपनियो को इसमें इंडेक्स किया जाता है। इन कंपनियों में विख्यात कंपनियां रिलायंस, टीसीएस, एचडीएफसी, इन्फोसिस जैसी बड़ी कम्पनियां शामिल हैं। इसकी शुरुआत 1986 में हुई थी।
इसको BSE 30 नाम से भी जाना जाता है। इसकी वजह यह है, क्योंकि इसमें 30 कंपनियाँ शामिल हैं। और यह एक तरीके से देश की अर्थव्यवस्था को भी दर्शाते हैं। इन कंपनियों के उतार चढ़ाव से ही शेयर मार्केट की स्तिथि का पता चलता है, और इसके साथ इकोनॉमी का भी।
निफ्टी ( Nifty )
Nifty जो होता है, उसको हम निफ्टी 50 के नाम से भी जानते हैं। और यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अंतर्गत आता है। निफ्टी में देश की टॉप के 50 कंपनियां शामिल हैं। और यह भी कहीं न कहीं हमारी इकोनॉमी पर प्रभाव डालती हैं। इन कंपनियों में देश के 13 अलग अलग सेक्टर से 50 कंपनियों को चुना जाता है। और इन्ही कंपनियों को निफ्टी 50 नाम से जाना जाता है। निफ्टी की शुरुआत 1994 में की गई थी। और निफ्टी के कंपनियों के उतार चढ़ाव से भी शेयर मार्केट के उतार चढ़ाव में इफेक्ट पड़ता है।
Sensex और Nifty में मुख्य अंतर –
Sensex and nifty में जो सेंसेक्स है, वह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) के अंतर्गत आता है। जबकि निफ्टी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (Naitional Stock exchange ) के अंतर्गत आता है। सेंसेक्स में टॉप की 30 कंपनियां और निफ्टी में टॉप की 50 कंपनियां आती हैं। सेंसेक्स का बेस वैल्यू 100 का जबकि निफ्टी का 1000 का होता है।
उम्मीद करता हूं, की आपको मेरे द्वारा बताए Sensex and Nifty में क्या अंतर होता है। अच्छे से समझ आ गया होगा।