बहुत से लोग ऐसे होते हैं, कि जो किसी दूसरों की बातों में यकीन कर के कि यह Best Share है, में बिना किसी सोच विचार किए ही इनवेस्ट कर देते हैं। और उनको बाद में अपने किए इस इन्वेस्टमेंट में बहुत पछताना पड़ता है। और फिर वह उस व्यक्ति को ही कोशते हैं, जिसके द्वारा कि यह कहा गया था कि यह एक Best Share है।

आपको हमेशा खुद अपनी रिसर्च करके ही इनवेस्ट करना चाहिए। हालांकि एक Best Share को चुनना इतना भी आसान काम नही होता है। लेकिन मैं आपको कुछ ऐसी बातें बताऊंगा जिसकी मदद से आप एक बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
आज के समय में बहुत से लोग इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं। और वह सोचते हैं, कि हम आज ही पैसों को बना लेंगे। और यह काम अगर हमेशा करते रहेंगे तो वह काफी अमीर बन जाएंगे। लेकिन आपको मैं बता दूं कि यह सोच हमेशा उनका सपना ही बन कर रह जाता है। यदि आप इंट्राडे में पैसे कमाना चाहते हो तो उसकी पहचान अलग और लंबे समय तक इनवेस्ट ( 1 साल से ज्यादा ) रखना चाहते हो तो उसकी पहचान अलग होती है।
इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए Best Share का चुनाव –
इंट्राडेे शेयर के लिए यदि आप Best Share को चुनना चाहते हो तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना होगा। जिससे की आपको एक अच्छा प्रॉफिट मिल सके और नुकसान आपका कम से कम हो। तो चलिए बताते हैं आपको इंट्राडे ट्रेडिंग और उसके टिप्स ( Intraday trading or Tips ) के लिए Best Share को कैसे चुने।
1– Intraday trading करने के लिए आपको ट्रेडिंग करने से एक दिन पहले ही शेयर को चुन लेना चाहिए।
2– Intraday trading में उन्ही शेयरों का चुनाव करना चाहिए। जिनमें की कोई अच्छा सा पैटर्न बन रहा हो। और वह जिस तरफ Breakout करेगा। इसको देखते हुए आपको खरीदना है, या फिर बेचना है। यह डिसाइड करना होगा।
3– Intraday trading में आपका बड़े टाइम फ्रेम का प्राइस एक्शन का कोई भी काम नहीं होता है। क्योंकि आपको उसी दिन में खरीदना और बेचना है। इसलिए आप हमेशा छोटे टाइम फ्रेम को देखते हुए प्राइस एक्शन को ध्यान में रखें।
4– Intraday trading करने से पहले आपको उस कंपनी के बारे में जानकारी होनी चाहिए, कि कंपनी किस कंपनी के साथ मिल रही है। कहां कंपनी अपने शेयर बेच रही है। यह सब जानकारी आपको होनी चाहिए।
5– Intraday trading करने के लिए आपको News से भी अपडेट रहना चाहिए। ताकि आपको उस कंपनी के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
6– यदि आप Begginer हो और Intraday trading करने की सोच रहे हो तो आपको शुरुआत में indicator का प्रयोग करना चाहिए।
7– इंट्राडे ट्रेडिंग ( Intraday trading ) के लिए हमेशा ही बड़ी कंपनियों को चुनना चाहिए, जिसमे की हमको Liquidity देखने को मिल सकें। इसके साथ ही Penny stock में इनवेस्ट करने से बचना चाहिए।
लंबी अवधि के लिए Best Share का चुनाव –
यदि आप ऐसे इंसान हैं, जोकि शेयर मार्केट ( Share market ) में अपना ज्यादा टाइम नही दे सकते। और आपको इनवेस्ट भी करना है। और आप चाहते हैं, कि आप Best Share में लंबे समय के लिए स्टॉक को Hold करके रख सकते हैं। तो आपको इनवेस्ट करने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि आपका अधिक से अधिक प्रॉफिट ओर कम से कम नुकसान हो सके।
1– आपको सबसे पहले कंपनी का फंडामेंटल चेक कर लेना चाहिए। उसमे यह जान लेना चाहिए, कि कंपनी की Growth, Dividend, profit, Debt आदि यह कैसे चल रही हैं। इन सब चीजों को अच्छे से जान लेना चाहिए।
2– यदि कोई penny stock है, तो उससे आपको दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि उन कंपनी के डूबने के chance अधिक होते हैं।
3– आप mid cap में अधिक इनवेस्ट कर सकते हैं। ताकि आपको आने वाले समय में एक अच्छा प्रॉफिट मिल सके। यदि आप लार्ज कैप में इनवेस्ट करते हैं तो वह कंपनियां तो पहले से ही बड़ी हो चुकी होती हैं, तो उनके बढ़ने के चांस थोड़ा कम होते हैं। लेकिन डूबने के चांस भी नामात्र के बराबर होते हैं।
4– जो लार्ज स्टॉक होते हैं, और मंदी के समय में अपने इंट्रिंसिक वैल्यू ( Intrinsic value ) से कम में आए होते हैं। उनमें उस समय इनवेस्ट करने के सबसे सही समय होता है।
5– कंपनियां जब ग्रोथ करती रहती हैं, और वह Daily एक अच्छा प्रॉफिट दे रही है, तो ऐसी स्तिथि में हमको लगता है, कि यह कंपनी एक अच्छा रिटर्न्स दे सकती हैं, तो आपको इस दशा में ध्यान रखना है, की आप उस समय इनवेस्ट न करें। वरना आप एक ट्रैप में फंस सकते हैं।
6– आप म्युचुअल फंड ( Mutual fund ), और स्मॉल केस (Small case) जैसे एप्लिकेशन के प्रयोग से इनमे इनवेस्ट करके छोड़ सकते हो। और एक लंबे समय के बाद एक अच्छा रिटर्न्स कमा सकते हो।