Types of life insurance

यदि किसी भी घर–परिवार में कोई एक ही सदस्य है, जो की कमाने वाला हो। और उस पर घर के सभी सदस्य डीपेंड रहते हों। तो उसके जाने के बाद जीवन बीमा (life insurance) उस पर निर्भर लोगों को कुछ हद तक फाइनेंशियल तौर पर मदद देता है। लेकिन यह केवल एक ही प्रकार का नही होता है। बल्कि इंश्योरेंस के बहुत से प्रकार (Types of life insurance) होते हैं।

तो चलिए आज की इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको इंश्योरेंस के विभिन्न प्रकार (Types of life insurance) के बारे में बताऊंगा।

Types of life insurance

इंश्योरेंस के प्रकार (Types of insurance)

वैसे तो लाइफ इंश्योरेंस के बहुत से प्रकार (Types of life insurance) होते हैं। लेकिन भारत में लाइफ इंश्योरेंस मुख्य रूप से 8 प्रकार की होती है। फिर इंश्योरेंस कराने वाला पॉलिसीधारक अपने मन मुताबिक कोई भी बीमा पॉलिसी का चुनाव कर सकता है। आइए जानते हैं, लाइफ इंश्योरेंस के प्रकार (Types of life insurance)

1. टर्म इंश्योरेन्स

टर्म इंश्योरेन्स प्लान एक सुनिश्चित समय याने की 10, 20, या फिर 30 साल के लिए खरीदा जा सकता है। इसमें दिए गए समय के लिए आपको कवरेज मिलता है। ऐसी जो लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी होती हैं, उनमें मेच्योरिटी बेनिफिट नही मिलता है। यह सेविंग या फिर प्रॉफिट कंपोनेंट के बिना ही लाइफ कवर आपको प्रदान करवाती हैं। टर्म इंश्योरेन्स में पॉलिसीधारक की मौत हो जाने पर एक तय रकम बेनिफिशियरी या नॉमिनी को दी जाती है। यह अन्य इंश्योरेंस की तुलना में काफी सस्ता प्लान है।

2. मनीबैक इंश्योरेंस

मनीबैक इंश्योरेंस पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट और इंश्योरेंस का मिलाप होता है, इस पॉलिसी में अंतर सिर्फ इतना है, कि इस लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ एस्योर्ड सम पॉलिसी के दौरान ही यह किस्तों में वापस किया जाता है। और इसमें जो आखिरी किस्त पॉलिसी है, वह खत्म होने पर ही मिलती है।

यदि पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की किसी वजह मृत्यु हो जाती है, तो उसका पूरा अमाउंट नॉमिनी को दे दिया जाता है। हालांकि आपको बता दें, कि इस पॉलिसी का प्राइस सबसे अधिक होता है।

3. एंडोमेंट पॉलिसी

एडोमेंट पॉलिसी में इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट दोनो होते हैं। ये जो इंश्योरेंस होते हैं, उनमें एक निश्चित समय के लिए हो रिस्क कवर होता है। और यदि वह अवधि खत्म हो जाती है, तो उसके बाद पॉलिसीधारक को बोनस के साथ उसका सारा अमाउंट वापस कर दिया जाता है। इनमें कुछ पॉलिसी ऐसी भी होती हैं, जो खतरनाक बीमारी होने पर भी आपको भुगतान करती है।

4. सेविंग्स एंड इन्वेस्टमेंट प्लान

सेविंग्स एंड इन्वेस्टमेंट प्लान पॉलिसीधारक को और उसके परिवार वालों को फ्यूचर के खर्चों के लिए एकमुश्त फंड दिलाता है। आपको बता दें, की ऐसे इंश्योरेंस प्लान आपको वित्तीय मामले में मजबूत तो कराती ही हैं, इसके साथ साथ यह आपको और आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करता है।

5. यूलिप

यूलिप में भी आपका इन्वेस्टमेंट और सुरक्षा दोनो होती है। आपको बता दें, कि एंडोमेंट इंश्योरेंस पॉलिसी और मनीबेक पॉलिसी में मिलने वाला रिटर्न लगभग पक्का होता है। वहीं यदि यूलिप की बात करें तो उसमे ऐसी कोई भी गारंटी नहीं होती है। क्योंकि यूलिप में इन्वेस्टमेंट को बॉन्ड और स्टॉक में लगाया जाता है। और म्यूचुअल फंड की तरह आपको यूनिट मिल जाती है। इसमें आप यह तय कर सकते हैं, कि आपका कितना पैसा शेयर में लगना चाहिए, और कितना बॉन्ड में लगना चाहिए।

6. आजीवन लाइफ इंश्योरेंस–

लाइफ टाइम इंश्योरेंस में आपको पूरी जिंदगी भर का प्रोटेक्शन दिया जाता है। इसमें पॉलिसी का कोई भी टर्म नही होता है। यदि इंश्योरेंस धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके द्वारा बनाए नॉमिनी को बीमा का क्लेम मिल जाता है। यदि मैं बाकी इंश्योरेंस पॉलिसी की बात करूं तो उसमें एक फिक्स टाइम लिमिट होती है। और उस डेट के बाद नॉमिनी को डेथ क्लेम नहीं मिलता है। लेकिन इस इंश्योरेंस पॉलिसी का प्राइस भी उतना ही अधिक होता है। इसमें पॉलिसी धारक पैसे को लोन पर भी ले सकता है।

7. चाइल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी

चाइल्ड इंश्योरेंस पॉलिसी बच्चों की पढ़ाई लिखाई के खर्चे को और उनकी बाकी की जरूरतों को देखते हुए बनाई गई है। इस इंश्योरेंस में पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को भुगतान कर दिया जाता है। और पॉलिसी भी चालू रहती है। और इंश्योरेंस कंपनी पॉलिसी को लेने वाले की तरफ से इन्वेस्टमेंट को जारी रखता है। और बच्चों को एक निश्चित अवधि तक पैसा मिलता रहता है।

8. रिटायरमेंट प्लान

इस इंश्योरेंस प्लान के हिसाब से आपको इसमें रिटायरमेंट प्लान तो मिलता है, लेकिन इसमें आपको लाइफ इंश्योरेंस कवर नहीं होता है। इसमें आप अपने रिटायरमेंट को देखते हुए एक फंड बना सकते हैं। और जितनी अवधि आपने तय की होती है, उस अवधि के पूरे होने पर आपको एक निश्चित रकम का भुगतान किया जाता है।

उम्मीद करता हूं, की आपको Types of life insurance के बारे में अच्छे से समझ आ गया होगा। यदि कोई भी डाउट होगा, तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment